विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2018

गुजरात में वायरल ऑडियो पर भीड़ की दरिंदगी, बच्चा चोरी के शक में 2 भीख मांगनेवालों को पीटा

गुजरात के द्वारका में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी. उग्र भीड़ का शिकार हुए ये दोनों लोग बच्चा चोर नहीं भीख मांगनेवाले थे.

गुजरात में वायरल ऑडियो पर भीड़ की दरिंदगी, बच्चा चोरी के शक में 2 भीख मांगनेवालों को पीटा
गुजरात के द्वारका में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो लोगों का पीटा
  • बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी.
  • ये दोनों लोग बच्चा चोर नहीं भीख मांगनेवाले थे
  • जामनगर और द्वारका में बच्चा चोरी गैंग सक्रिय है
नई दिल्ली: गुजरात के द्वारका में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी. उग्र भीड़ का शिकार हुए ये दोनों लोग बच्चा चोर नहीं भीख मांगनेवाले थे. दरअसल पिछले कुछ दिनों से एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि जामनगर और द्वारका में बच्चा चोरी गैंग सक्रिय है, ये दोनों लोग इसी अफ़वाह का शिकार हुए.

हालांकि पुलिस का कहना है कि गुजरात में इस तरह का कोई गिरोह सक्रिय नहीं है. पुलिस ने लोगों से ऐसी अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. हालांकि दो लोगों की पिटाई पर पुलिस अभी कुछ नहीं कर रही है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि तीन-चार दिन से एक ऑडियो वायरल हो रहा था, जिसमें जामनगर और द्वारका में 300 बच्चे चोरी करने वाला गैंग सक्रिय दिखाया गया.

आपको बता दें कि इससे 8 जून महीने में ही असम के कारबी आंगलोंग इलाके में शुक्रवार रात को एक भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में 2 युवकों को पीट-पीटकर मार डाला था. बच्चा चुराने वाले एक गैंग से जुड़ी अफ़वाह सोशल मीडिया पर फ़ैलने के बाद हत्यारी भीड़ ने इन दोनों पर हमला किया. ये दोनों युवक अभिजीत नाथ और नीलोत्पल दास कार्बी ऑन्गलॉन्ग इलाके में छुट्टी मना रहे थे. दोनों गुवाहाटी से आए थे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mob Thrashes, Children Theft, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com