विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

सूरत और अहमदाबाद में मेट्रो परियोजनाओं की शुरुआत दोनों शहरों के लोगों के लिए अहम दिन :अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूरत मेट्रो और अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखना दोनों शहरों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है.

सूरत और अहमदाबाद में मेट्रो परियोजनाओं की शुरुआत दोनों शहरों के लोगों के लिए अहम दिन :अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सूरत मेट्रो और अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण की आधारशिला रखना दोनों शहरों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है.वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास समारोह में शामिल हुए शाह ने कहा कि दोनों परियोजनाओं से गुजरात के शहरी विकास को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास का सपना देखा था और अपने कार्यकाल में उसे पूरा करने का काम सुनिश्चित किया था.

शाह ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब जब मोदी प्रधानमंत्री हैं तब उन्होंने गुजरात की दो महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत की है. अहमदाबाद और सूरत के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए शाह ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से गुजरात की विकास यात्रा और तेज गति से आगे बढ़ेगी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Metro Projects, Surat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com