- मुंबई में आज से होगी INDIA की तीसरी बैठक
- विपक्षी दलों के नेताओं का लगेगा जमावड़ा
- बैठक में कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ज्यादातर विपक्षी दल INDIA गठबंधन के तहत एकजुट हुए हैं. इस गठबंधन की तीसरी बैठक गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में होनी है. इस बैठक में गठबंधन का लोगो क्या हो और किस ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत यह गठबंधन अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जाए, यह भी तय किया जा सकता है. मुंबई से पहले पटना और बेंगलुरु में इस गठबंधन की बैठक हो चुकी है.
गठबंधन के संयोजक पद को लेकर भी होगी चर्चा
इस बैठक में सभी दल इस गठबंधन का संयोजक रखा जाए या नहीं. और अगर रख जाए तो यह जिम्मेदारी किसे दी जाए, जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. इस बैठक के लिए सीएम ममता बनर्जी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज मुंबई पहुंचेंगे, जिसके बाद सभी सदस्य उद्धव ठाकरे द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे.
"सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है"
NCP प्रमुख शरद पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विपक्षी गठबंधन देश में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करेगा. उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जब उनके पीएम उम्मीदवार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत ही हमारा पीएम चेहरा होगा. हमारी प्राथमिक चिंता देश को बचाना है.
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता चाहते हैं कि यह विपक्षी गठबंधन की आखिरी बैठक हो, ताकि पार्टियां अपने-अपने राज्यों में काम शुरू कर सकें.
"मुझे व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं चाहिए"
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि संयोजक किसी दूसरे नेता को बनाया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा था कि मुझे कुछ भी व्यक्तिगत तौर पर नहीं चाहिए, मेरा काम केवल सबको एकजुट करने का है. वहीं , बिहार के उपमुख्यमंत्री से जब INDIA गठबंधन का संयोजक कौन होगा ? पूछा गया तो उन्होंने भी किसी का नाम सीधे तौर पर ना लेते हुए कहा कि मुंबई की बैठक में सभी लोग एक साथ बैठकर इसपर कोई निर्णय लेंगे.
सीट बंटवारे पर भी होगी बात
पटना में पत्रकारों से मुखातिब नीतीश कुमार ने कहा था कि हम मुंबई में आगामी बैठक के दौरान अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर 'इंडिया' की रणनीति पर चर्चा करेंगे. सीट-बंटवारे जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई अन्य एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा. कुछ और राजनीतिक दल हमारे गठबंधन में शामिल होंगे. उन्होंने कहा था कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहता हूं. मैं इस दिशा में काम कर रहा हूं... मुझे अपने लिए कोई इच्छा नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं