गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) सोमवार की शाम पंचतत्व में विलीन हो गए. मनोहर पर्रिकर को उनके बेटे उत्पल ने मुखाग्नि दी. उनकी अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा. उनको अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग पहुंचे. उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का कैंसर की बीमारी से जूझते हुए 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar Dies) अग्नाशय कैंसर से जैसी बीमारी से पीड़ित थे. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar News) के निधन पर सोमवार (18 मार्च) को केंद्र सरकार ने एक दिन का वहीं गोवा की राज्य सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी, केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य की राजधानियों में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) का राजकीय सम्मान के साथ सोमवार शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पणजी के बीजेपी ऑफिस में उनके पार्थिव शरीर (Manohar Parrikar's Mortal Remains) को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. शाम 4.00 बजे तक आम लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि दे सकेंगे. शाम 4 बजे कला अकेडमी से मीरामार तक मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा निकलेगी और 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.