देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनमोहन सिंह को गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है. साथ ही तमाम सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है. डॉ. मनमोहन सिंह ने बतौर आर्थिक सलाहाकार पहले देश की सेवा की और इसके बाद वह देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री भी बने.

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह?
मनमोहन सिंह की कुल संपत्ति की बात करें तो वो करोडों में है. 2018 में मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया था. नामांकन दाखिल करते समय मनमोहन सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 15.77 कोरड़ रुपये बताई थी. वहीं, एफिडेविट के मुताबिक साल 2019-19 में उनकी कुल कमाई करीब 90 लाख रुपये थी. उनकी आवासीय संपत्तियों और बैंक जमा के अलावा, चंडीगढ़ और दिल्ली में उनके अपार्टमेंट की कीमत 11 साल पहले 7.27 करोड़ रुपये थी, और तब से उनकी कीमत में काफी बढ़ौतरी हो चुकी है. 2013 में उनके एसबीआई खाते में जमा और निवेश में कुल 3.46 करोड़ रुपये थे. एफिडेविट में यह भी बताया गया था कि उनके ऊपर कोई बकाया कर्ज नहीं था. उनके पास 30,000 रुपये की नकदी और 3.86 लाख रुपये के गहने थे. इसके अलावा 2013 के हलफनामे के मुताबिक पोस्टल सेविंग स्कीम में उनके पास 12 लाख 76 हजार रुपये थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब मनमोहन सिंह ने India को 1991 के Economic Crisis से बाहर निकाला
पंजाब में हुआ था डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था. जिस गांव में उनका जन्म हुआ था उसका नाम गाह था. जब देश का बंटवारा हुआ तो मनमोहन सिंह का परिवार अमृतसर आकर बस गया. इसके बाद वो और उनका परिवार भारत में ही रहा.डॉ. 1948 में ईस्ट पंजाब यूनिवर्सिटी सोनल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. इसके बाद उन्होंने 1950 में हिंदू कॉलेज अमृतसर (पंजाब यूनिवर्सिटी) से इंटर की परीक्षा पास की थी. हिंदू कॉलेज से ही उन्होंने 1952 में बीए किया. जबकि 1954 में होशियारपुर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कॉलेज से एमए की डिग्री ली. 1957 में उन्होंने ट्रीपोस (मास्टर्स) की डिग्री यूके के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सेंट जॉन्स कॉलेज से ली थी. 1962 में डॉ.मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डी.फिल की डिग्री ली.
Former Prime Minister Dr Manmohan Singh Ji was one of those rare politicians who also straddled the worlds of academia and administration with equal ease. In his various roles in public offices, he made critical contributions to reforming Indian economy. He will always be…
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2024
राष्ट्रपति और पीएम समेत कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल साइट एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधान मंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे,जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया. सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में,उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया.उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा,उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है.मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं.
India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024
PM मोदी ने भी जताया शोक
पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है. साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने. उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी.
अन्य बड़ी हस्तियों ने भी जताया शोक
गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है. भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह जी ने देश की शासन व्यवस्था में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई. दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. वाहेगुरु जी उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत अलग-अलग क्षेत्र की कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजिल दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं