मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior Murder Case) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक पिता ने ही अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. मौत से पहले पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनसे अपने परिवार पर जबरदस्ती उसकी शादी कराने का आरोप लगाया था और इसके साथ ही बताया था कि वो किसी और से प्यार करती है.
मंगलवार रात की घटना
यह हत्या मंगलवार शाम करीब 9 बजे शहर के गोला का मंदिर इलाके में हुई. कथित तौर पर पीड़िता तनु के पिता महेश गुर्जर अपनी बेटी के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर गुस्सा हो गए और गुस्से में उन्होंने देसी बंदूक से उसे गोली मार दी. तनु के चचेरे भाई राहुल ने कथित तौर पर एक साथी के रूप में काम किया, जिसने अतिरिक्त गोलियां चलाईं और इस वजह से तनु की मौत हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हत्या से कुछ देर पहले ही तनु ने सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
अपनी हत्या से कुछ देर पहले ही तनु ने एक वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था. इसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका परिवार उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करा रहा है. 52 सेकेंड के इस वीडियो में उसने अपने पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों पर आरोप लगाया था और अपनी जान को खतरा बताया था.
तनु ने बताया था कि उसकी जान को खतरा है
वीडियो में तनु ने कहा, "मैं विक्की से शादी करना चाहती हूं. पहले मेरा परिवार इसके लिए मान गया था लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया. वो मुझे रोज पीटेते हैं और जान से मार देने की धमकी देते हैं. अगर मुझे कुछ भी होता है तो इसके लिए मेरा परिवार जिम्मेदार है." तनु ने वीडियो में जिस भिकम विक्की मवई का जिक्र किया है वो उत्तर प्रदेश के आगरा में रहता है और तनु के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में था.
वीडियो वायरल होने पर तनु के घर मामला सुलझाने पहुंची थी पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी तनु के घर पहुंचे और विवाद करने वाले पक्षों के बीच समझौता कराया. मामले को सुलझाने के लिए एक सामुदायिक पंचायत भी आयोजित की गई. इस दौरान, तनु ने घर पर रहने से इनकार कर दिया और उसने निवेदन किया कि उसे वन स्टॉप सेंटर (यह सरकार द्वारा संचालित एक पहल है जिसका उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है) ले जाया जाए. हालांकि, उसके पिता ने कहा कि वो अकेले में तनु से बात करना चाहते हैं.
पिता और चचेरे भाई ने तनु को मारी गोली
इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया. महेश के पास देशी कट्टा था और उसने अपनी बेटी के सीने में गोली मार दी. इसी के साथ राहुल ने भी तनु के माथे, गले और उसकी आंख और नाक के बीच की जगह में गोलियां दाग दीं और तनु की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने तनु को पिता को किया गिरफ्तार
इसके बाद पिता और चचेरे भाई ने पुलिस और परिवार के सदस्यों पर हथियार तान दिए और आगे भी हिंसा की धमकी दी. महेश को काबू कर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन राहुल पिस्तौल लेकर भागने में सफल रहा. बता दें कि तनु की शादी 18 जनवरी को होनी थी और उससे महज चार दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक महेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हथियार को भी जब्त कर लिया गया है. साथ ही राहुल को ढूंढने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस तनु के सोशल मीडिया की भी जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं