दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भारतीय सेना में अफसर बताता था. इसके लिए वह सेना की नकली वर्दी भी पहनता था. खुद को सेना में कैप्टन शेखर बताने वाले शख्स का नाम दिलीप है. वह खुद ही पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ISI के हनी ट्रैप में फंस चुका था. उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान के कई नंबर्स मिले हैं. नकली अफसर करीब 100 व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था. देशी-विदेशी लड़कियों से दोस्ती और उनसे रिश्ते बनाने की नीयत से दिलीप खुद को सेना में कैप्टन शेखर बन कर उन्हें इम्प्रेस करता था.
दक्षिण दिल्ली पुलिस ने दिलीप के पास से सेना की नकली वर्दी, सेना अधिकारी का फर्जी आईडी कार्ड और 1 मोबाइल फोन भी बरामद किया है. दिल्ली पुलिस को शुक्रवार (18 जून) को दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर नकली सेना अधिकारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शख्स दिलीप, उत्तम नगर के एक स्कूल मे सुरक्षा गार्ड की जॉब करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में बच्चे को बेचकर पुलिस में की चोरी की रिपोर्ट, कानपुर से पकड़े गए लोग
गिरफ्तार शख्स के पास से बरामद मोबाइल नंबर से सैकड़ों विदेशी नंबर भी मिले हैं. व्हाट्सएप के जरिये वह उन सभी के संपर्क में था. मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय नंबरों से भी वीडियो कॉल की थी. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह सेना का अधिकारी होने के बहाने सोशल मीडिया पर महिलाओं को आकर्षित करने के लिए भारतीय सेना के कप्तान शेखर के रूप में खुद को पेश करता था. गिरफ्तारी के ऐन पहले भी आरोपी ने डेटिंग के लिए ग्रेटर कैलाश में एक लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, तभी वह पकड़ा गया.
जमानत के बाद जेल से रिहा हुए छात्र एक्टिविस्ट, कहा- ''वो जेल की धमकी देकर हमें डरा नहीं पाएंगे''
आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने कुछ विदेशी नागरिकों के साथ भी बातचीत की है और उनके साथ कुछ वीडियो और तस्वीरें भी साझा की हैं. आरोपी ने जिन इंटरनेशनल नंबरों पर बात की या जिन इंटनेशनल नंबर्स से आरोपी के पास फोन आए हैं, उनकी सघनता से जांच की जा रही है. इधर, गिरफ्तार नकली आर्मी कैप्टन से पूछताछ करने के लिए मिलेट्री इंटेलीजेंस, स्पेशल सेल और IB के अधिकाररी ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन पहुंचे. ये अधिकारी पाकिस्तान ISI हनी ट्रैप से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं