विज्ञापन

कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत

Karnataka Bhatkal River Tragedy: उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के पास एक नदी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अब भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए थे.

कर्नाटक में बड़ा हादसा, नदी में सीपियां चुनते समय 7 महिलाओं समेत 8 लोगों की डूबने से मौत
Karnataka Thate Hakkalu River Accident: लापता लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

Karnataka Drowning Accident: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी मिली है कि नदी में सीपियां इकट्ठा करते समय पानी में डूब जाने से 8 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये हादसा कारवार में तत्थेहकालु नदी में हुआ. यहां एक ही परिवार के परिवार के लोग सीपियां इकट्ठा करने गए थे. तभी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया और तेज बहाव में लोग बह गए. 

इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 महिलाएं हैं. सभी एक ही परिवार के थे. दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है. उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान भी किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सिद्धारमैया ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल के पास तत्थेहकालु बीच पर सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 8 लोग पानी में डूब गए और उनकी जान चली गई. मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले.'

उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर राज्य सरकार इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देगी. उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Karnataka, Drown In River, Uttara Kannada District, Siddaramaiah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com