राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अजित पवार गुट के विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्रालय की छत से कूद गए और सुरक्षा जाल पर जा गिरे. उन्होंने कथित तौर पर मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई. झिरवाल अनुसूचित जनजाति कोटे से धनगर समुदाय के लिए आरक्षण का विरोध कर रहे हैं. इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक और तीन अन्य लोग तीसरी मंजिल से छलांग लगने के बाद जाल में फंसे गए. पुलिस की मदद से इन्हें वहां से निकाला गया.
#WATCH | NCP leader Ajit Pawar faction MLA and deputy speaker Narhari Jhirwal jumped from the third floor of Maharashtra's Mantralaya and got stuck on the safety net. Police present at the spot. Details awaited pic.twitter.com/nYoN0E8F16
— ANI (@ANI) October 4, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के विधायकों की शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक कैबिनेट बैठक थी. इसके बावजूद भी महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के विधायकों ने शुक्रवार को मंत्रालय में विरोध प्रदर्शन किया. बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्री मौजूद थे.

पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र का चरवाहा समुदाय धनगर अपने आप को एसटी श्रेणी में शामिल किये जाने की मांग कर रहा है. समुदाय का कहना है कि केंद्र के ‘डेटाबेस' में ‘धनगर' का कोई उल्लेख नहीं होने के कारण उन्हें आरक्षण से वंचित रखा गया है. लेकिन ‘धनगड़' को एसटी के रूप में चिन्हित किया गया है. धनगर वर्तमान में खानाबदोश जनजातियों की सूची में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं