विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2020

महाराष्ट्र : टैब नहीं मिलने पर नाराज होकर मजदूर के बेटे ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई तालुका में हुई घटना, ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए मजदूर पिता से कक्षा 10 में पढ़ने वाले उसके बेटे ने टैब की मांग की थी

महाराष्ट्र : टैब नहीं मिलने पर नाराज होकर मजदूर के बेटे ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई:

महाराष्ट्र में गन्ना तोड़ने की मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे ने टैब नहीं मिलने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली. महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई तालुका में यह घटना हुई. मृत लड़के का नाम अभिषेक संत बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई तालुका में उक्त गन्ना मजदूर का परिवार रहता है. ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए गन्ना तोड़ मजदूर पिता से कक्षा 10 में पढ़ने वाले अभिषेक ने टैब की मांग की थी. पिता के पास पैसे नहीं थे. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में कहीं से पैसों का बंदोबस्त करके टैब दिलवा देंगे. पर बेटे ने टैब नहीं मिलने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पिता ने कहा था कि अभी खरीफ फसल की बोवनी का वक्त है, कटाई होने के बाद पैसे मिलते ही वे टैब दिला देंगे. पर अभिषेक ने आत्महत्या कर ली. 

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते स्कूलें बंद हैं. स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, टैबलेट या फिर मोबाइल की जरूरत होती है. इसके अलावा इंटरनेट की भी जरूरत होती है. गरीबों के लिए अपने बच्चों को यह सुविधाएं दिलाने में आर्थिक बोझ आड़े आ रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laborer Son Commits Suicide, Online Classes, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com