विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

बीजेपी सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से दिया इस्‍तीफा, किसानों के मुद्दे पर पार्टी से थे नाराज

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता नाना पटोले ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है.

बीजेपी सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से दिया इस्‍तीफा, किसानों के मुद्दे पर पार्टी से थे नाराज
बीजेपी सांसद नाना पटोले ने लोकसभा से दिया इस्‍तीफा
  • नाना पटोले ने पार्टी भी छोड़ दी है
  • पटोले ने गुजरात चुनाव के मतदान से ठीक 1 दिन पहले दियाा इस्‍तीफा
  • पटोले ने कहा, अभी तक यह तय नहीं किया किस पार्टी में शामिल होंगे
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के नेता नाना पटोले ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है. भंडारा-गोंदिया से सांसद पटोले ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के कार्यालय को और भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि वह किसानों के मुद्दे पर पार्टी से नाराज चल रहे थे. 

उत्तर प्रदेश में धान खरीद में चार गुना वृद्धि, 1,68,112 किसान हुए लाभान्वित

पटोले ने यह कदम गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान (शनिवार) से ठीक एक दिन पहले उठाया है. हाल के महीनों में भाजपा नेतृत्व के जोरदार आलोचक रहे पटोले ने कहा कि वह पार्टी इसलिए छोड़ रहे हैं, क्योंकि वह काफी दुखी और पार्टी द्वारा खुद को उपक्षेति महसूस कर रहे हैं.

लोकसभा सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपने के तत्काल बाद उन्होंने मीडिया से कहा, "जिस वजह से मैं पार्टी(भाजपा) में शामिल हुआ था, वह झूठा साबित हुआ, लेकिन अब मैं(इस्तीफा देने के बाद) अपने भीतर की बैचेनी से मुक्त हो गया हूं." 

VIDEO: क्या अमरेली के किसान बीजेपी से नाराज़ हैं?


पटोले ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन वह 'किसी समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल' में शामिल होने पर विचार करेंगे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra BJP MP, BJP MP, Nana Patole, Nana Patole Resigns, Lok Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com