विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2019

PM मोदी पर ‘जेबकतरे’ वाले बयान को लेकर BJP ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेबकतरे’ वाले बयान को लेकर बुधवार को राज्य निर्वाचन कार्यालय में एक शिकायत दर्ज करायी.

PM मोदी पर ‘जेबकतरे’ वाले बयान को लेकर BJP ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी ने दिया था 'जेबकतरे' वाला बयान
  • महाराष्ट्र के एक रैली में कही थी ये बात
  • पीएम मोदी पर साधा था निशाना
महाराष्ट्र:

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेबकतरे' वाले बयान को लेकर बुधवार को राज्य निर्वाचन कार्यालय में एक शिकायत दर्ज करायी. भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा नेता प्रसाद लाड और संजय उपाध्याय ने राज्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांधी ने आदर्श आचार संहिता और जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन किया.

महाराष्ट्र चुनाव : एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पार्टियों से मैदान में, पंकजा मुंडे के सामने चचेरे भाई ठोंक रहे ताल

गौरतलब है कि गांधी ने मंगलवार को यवतमाल में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी को कुछ उद्योगपतियों का ‘भोंपू' करार देते हुए कहा था कि उनकी रणनीति एक ‘जेबकतरे' जैसी है जो चोरी से पहले लोगों का ध्यान बांट देता है. अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है.

बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री चांद और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के रद्द होने के बारे में बोलते हैं लेकिन किसानों और बेरोजगारी जैसे आम लोगों द्वारा सामना किये जा रहे मुद्दों के बारे में चुप रहते हैं.

NDTV से बोले नितिन गडकरी- हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में टूटेंगे पिछले सभी रिकॉर्ड, दोनों राज्यों में BJP...

उन्होंने दावा किया, “GST और नोटबंदी ने छोटे और मझौले उद्यमियों, किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों की कमर तोड़ दी. जब तक मोदी सरकार सत्ता में है, बेरोजगारी की समस्या देश में लगातार बनी रहेगी. छह महीनों में बेरोजगारी की समस्या और बढ़ेगी.'

Video: भाजपा दोबारा हरियाणा की सेवा करे, जनता ने ये फैसला कर लिया: पीएम मोदी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Assembly Election, BJP, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com