विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2011

पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं मदेरणा : सीबीआई

सीबीआई ने कहा कि राजस्थान के बर्खास्त मंत्री महीपाल मदेरणा पूछताछ में जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।
नई दिल्ली: सीबीआई ने कहा कि राजस्थान के बर्खास्त मंत्री महीपाल मदेरणा पूछताछ में जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। उसके बाद वह उनका वैज्ञानिक परीक्षण कराने की संभावना का मूल्यांकन कर रही है। मदेरणा से सीबीआई भंवरी देवी अपहरण मामले में पूछताछ कर रही है। जांच को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने एक अन्य संदिग्ध बिश्ना राम बिश्नोई के बारे में सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। उसने कथित तौर पर गत सितंबर में नर्स भंवरी देवी के लापता होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजस्थान पुलिस ने पहले ही बिश्नोई के सिर पर इनाम की घोषणा कर रखी है। वह अन्य मामलों में भी वांछित है। सीबीआई रविवार को मदेरणा को पूछताछ के लिए जोधपुर से दिल्ली लेकर आई थी लेकिन एजेंसी सूत्रों ने बताया कि 59 वर्षीय विधायक अधिकारियों की ओर से रखे गए महत्वपूर्ण सवालों पर असहयोगात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई उनका पॉलीग्राफ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग परीक्षण कराने की संभावना का मूल्यांकन कर रही है। इस तरह की जांच कराने के लिए एजेंसी को मदेरणा की सहमति और अदालत की अनुमति की आवश्यकता होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पूछताछ, सहयोग, मदेरणा, सीबीआई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com