विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2011

सुकना जमीन घोटाले में लेफ्टिनेंट जनरल बर्खास्त

अवधेश प्रकाश को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि वह रिटायर हो चुके हैं, लिहाजा रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली तमाम सुविधाएं रोक दी गई हैं।
New Delhi: सुकना जमीन घोटाला मामले में सेना ने कोर्ट मार्शल की कार्रवाई में लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश को दोषी करार दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि अवेधश प्रकाश रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई उनके नौकरी में रहते ही शुरू हो गई थी, लिहाजा रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली तमाम सुविधाएं तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। अवधेश प्रकाश चाहें तो इस मामले में आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल में जा सकते हैं। इस पूरे मामले की खास बात यह है कि पहली बार इतने बड़े अफसर का कोर्ट मार्शल किया गया है। इसके पहले कोर्ट ऑफ इन्कवॉयरी में भी अवधेश प्रकाश को दोषी पाया गया था। अवधेश प्रकाश मिलिट्री सेक्रेटरी रह चुके हैं। सेना के 71 एकड़ के सुखना के प्लॉट को एक डेवलेपर को देने के मामले में अपने पद का गलत इस्तेमाल करने पर अवधेश प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी साल जनवरी में एक वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल पीके रथ का भी कोर्ट मार्शल इसी मामले में किया गया था।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुकना जमीन घोटाला, लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com