विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2011

लोकपाल पर 9 दिसंबर को रिपोर्ट पेश करेंगे सिंघवी

लोकपाल बिल की पड़ताल कर रही संसद की स्थायी समिति अपनी रिपोर्ट 9 दिसंबर यानी शुक्रवार को राज्यसभा में पेश करेगी।
नई दिल्ली: लोकपाल बिल की पड़ताल कर रही संसद की स्थायी समिति अपनी रिपोर्ट 9 दिसंबर यानी शुक्रवार को राज्यसभा में पेश करेगी हालांकि स्थायी समिति ने एक हफ्ते का वक्त मांगा था लेकिन राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति हामिद अंसानी ने सिर्फ दो दिन का वक्त दिया है। समिति को कल अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी। समिति ने पिछले हफ्ते हुई बैठक में ग्रुप−सी के अधिकारियों को लोकपाल के दायरे से बाहर रखने का फैसला किया है। साथ ही सीबीआई और प्रधानमंत्री को भी इसके दायरे से बाहर रखा गया है जिसे लेकर समिति के सदस्यों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, बिल, समिति, Lokpal Bill, Committee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com