विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2011

लोकपाल समिति अगले हफ्ते पेश कर सकती है रिपोर्ट

लोकपाल विधेयक का अध्ययन कर रही संसदीय स्थायी समिति विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को बैठक बुलाएगी।
नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक का अध्ययन कर रही संसदीय स्थायी समिति विधेयक के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को बैठक बुलाएगी। समिति इसके बाद बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट अगले हफ्ते संसद में पेश कर सकती है। विधि एवं न्याय सम्बंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने आईएएनएस से कहा, "मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए समिति की संक्षिप्त बैठक सात दिसम्बर को होगी। रिपोर्ट चार-पांच दिन बाद संसद में सदन पटल पर रखी जाएगी। इस बीच इसका अनुवाद, प्रकाशन और बंधाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।" गौरतलब है कि प्रभावी लोकपाल की मांग पर जोर देने के लिए अन्ना हजारे की 11 दिसम्बर को एक दिन के प्रदर्शन की चेतावनी के मद्दे नजर समिति के कार्य में तेजी आई है। अन्ना हजारे ने चेतावनी दी है कि यदि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विधेयक पारित नहीं हुआ तो 27 दिसम्बर से पांच जनवरी तक वह व्यापक आंदोलन करेंगे। संसद का यह सत्र 22 दिसम्बर को खत्म होगा।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, समिति, रिपोर्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com