मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा संसदीय सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता नकुल नाथ ने करीब 700 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है. उनके चुनावी हलफनामे से यह जानकारी मिली.
नकुल नाथ मध्यप्रदेश से कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सदस्य हैं.
नकुल नाथ उन 113 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
उनके हलफनामे के मुताबिक, पिछले पांच साल में नकुल नाथ की संपत्ति 40 करोड़ रुपये बढ़ गई है. निर्वाचन आयोग को दिए अपने नवीनतम आवेदन में नकुल नाथ ने नकदी, शेयर और बॉण्ड सहित 649.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 48.07 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है.
गैर-लाभकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रभावशाली कांग्रेस नेता कमल नाथ के बेटे नकुल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं और वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने वाले 475 करोड़पति नेताओं की सूची में वह शीर्ष पर थे.
एडीआर के अनुसार, उद्यमी नेता ने 2019 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने के दौरान 660 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकी एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ ने जीत दर्ज की थी.
एडीआर के अनुसार, छिंदवाड़ा से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ने वाले कमल नाथ ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी हलफनामे में 134 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी.
नकुल नाथ अक्सर विमान का उपयोग करते हैं, लेकिन उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास कार नहीं है.
भाजपा ने नकुल नाथ के खिलाफ विवेक साहू को खड़ा किया है.
कांग्रेस 1952 से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर जीत का सिलसिला जारी रखे हुए है. वह सिर्फ एक बार यहां भाजपा से हारी है. इस सीट पर कमलनाथ ने रिकॉर्ड नौ बार जीत हासिल की थी.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में सीधी में एक चुनावी रैली में कहा था, ‘‘कांग्रेस के एक बड़े नेता, एक बहुत बड़े नेता... अपने घर पर एक नहीं, दो-दो हेलीकॉप्टर रखते हैं. जब वह घर लौटते हैं, तो वह हेलीकॉप्टर को सीधे अपने घर के अंदर उतारते हैं. वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.''
भाजपा प्रत्याशी साहू ने भी जनसंपर्क के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करने पर पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. स्थानीय लोगों के अनुसार, छिंदवाड़ा के शिकारपुर इलाके में स्थित कमलनाथ के आवासीय परिसर में दो हेलीपैड हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं