प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक हुई. पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू सहित एनडीए में शामिल अन्य सहयोगी दलों के भी कई नेता मौजूद रहे.
एनडीए की बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में आस्था भी व्यक्त की. NDA के सहयोगी दलों ने PM मोदी को समर्थन पत्र सौंप दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एनडीए की बैठक में एक बात नोटिस करने लायक थी .चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करते हुए PM मोदी खिलखिलाकर हंस पड़े और यह इस बैठक की अच्छी तस्वीर रहीं.
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.बताया जा रहा है कि, एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है.
#WATCH NDA नेताओं ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, एलकेएम पर बैठक की। pic.twitter.com/9mh4Q9icy8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2024
इससे पहले 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसद नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल के नेता के तौर पर चुनेंगे. इसके बाद एनडीए के सभी सांसदों की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके अगले दिन, 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
इससे पहले, बुधवार को ही प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान लोकसभा (17वीं लोकसभा) को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई थी. पीएम आवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा. राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नई सरकार के कार्यभार संभालने तक उनसे पद पर बने रहने का अनुरोध किया है.
ये भी पढ़ें:-
अखिलेश ने कैसे कर दिया करिश्मा! असल खेल 8.61% वोटों का है, समझिए पूरा गुणा-गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं