विज्ञापन

लॉरेंस गैंग का 'विभीषण' गिरफ्तार! खाटूश्यामजी में कांग्रेस नेता की रेकी कर गैंगस्टर्स को भेजता था पल-पल की खबर

Lawrence Bishnoi Gang Informer Arrested: आरोपी लॉरेंस गैंग के लिए स्थानीय व्यापारियों की रेकी कर रहा था. पुलिस अब खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे को मिली धमकी के एंगल से भी जांच कर रही है. पढ़ें बाबूलाल सरोज की यह रिपोर्ट...

लॉरेंस गैंग का 'विभीषण' गिरफ्तार! खाटूश्यामजी में कांग्रेस नेता की रेकी कर गैंगस्टर्स को भेजता था पल-पल की खबर
राजस्थान के सीकर जिले से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनफॉर्मर पकड़ा गया है.
NDTV Reporter

Sikar News: शेखावाटी के व्यापारियों और राजनेताओं को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और रोहित गोदारा गैंग (Rohit Godara Gang) के नाम पर मिलने वाली धमकियों के पीछे छिपे एक बड़े राज का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. खाटूश्यामजी पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे स्थानीय गुर्गे को दबोचा है, जो बाहर बैठे गैंगस्टर्स को स्थानीय कारोबारियों के व्यापार और उनकी पल-पल की लोकेशन की जानकारी मुहैया करवा रहा था.

कांग्रेस नेता को मिली थी 2 करोड़ की फिरौती की धमकी

पूरा मामला खाटूश्यामजी सहकारी समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता श्याम सुंदर पूनिया (Shyam Sundar Poonia) से जुड़ा है. पूनिया को बीते 26 सितंबर 2025 को लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर (Harry Boxer) के नाम से एक वॉट्सऐप कॉल और मैसेज आया था, जिसमें उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. रकम न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद 14 अक्टूबर को दोबारा धमकी भरा मैसेज आया.

पुलिस इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही थी, क्योंकि बिना किसी स्थानीय मुखबिर के लॉरेंस या गोदारा गैंग के पास इतनी सटीक जानकारियां पहुंचना मुमकिन नहीं था.

लामिया गांव का 'बिट्टू' निकला गैंग का मुखबिर

तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा, जिसके बाद निकटवर्ती ग्राम पंचायत लामिया के रहने वाले युवक बिट्टू उर्फ महेंद्र जींजवारिया को गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह आरोपी लगातार श्याम सुंदर पूनिया की रेकी कर रहा था. वह पूनिया के आने-जाने के वक्त से लेकर उनके हर छोटे-बड़े कारोबार की सीक्रेट इंफॉर्मेशन लॉरेंस गैंग के गुर्गों तक वॉट्सऐप के जरिए पहुंचा रहा था.

क्या श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे की रेकी भी इसी ने की?

रींगस के एडिशनल एसपी (ASP) दीपक गर्ग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि खाटूश्यामजी में अब तक दो बड़े लोगों को रंगदारी के लिए धमकियां मिल चुकी हैं. श्याम सुंदर पूनिया के अलावा श्री श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान से भी 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी.

पुलिस अब इस एंगल पर भी महेंद्र जींजवारिया से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि कहीं मानवेंद्र की लोकेशन और उनके बिजनेस की सीक्रेट प्रोफाइल भी इसी ने गैंगस्टर्स के साथ शेयर तो नहीं की थी? फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बिट्टू उर्फ महेंद्र की हैरी बॉक्सर, लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा से सीधी नजदीकियां कितनी गहरी हैं.

ये भी पढ़ें:- पेट्रोल-डीजल पर एक और बड़ा फैसला, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, डीजल, एटीएफ पर घटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi Informer Arrested, Rohit Godara Gang Extortion, Khatushyamji Police, Harry Boxer, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com