इंडिया के सबसे फेमस टीचर्स में से एक खान सर पिछले कुछ दिनों से नए-नए सरप्राइज अपने स्टूडेंट्स और चाहने वालों को दे रहे हैं. पहले लाइव क्लास में शादी की अनाउंसमेंट और अब उनके नए आलीशान घर का वीडियो सामने आया है. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी नगर पंचायत के डोमडीह वार्ड नंबर 1 में खान सर ने ये भव्य और शानदार मकान बनवाया है. या यूं कहें तो अपनी मेहनत के दम पर अपने सपने का महल खड़ा किया है. स्थानीय लोग इसे 'भाटपाररानी का सबसे सुंदर घर' कह रहे हैं. 3 मई को इस घर में गृह प्रवेश के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.
खान सर ने कहां बनवाया घर
भाटपाररानी के लोग कहते हैं कि ये उनके कस्बे के लिए गर्व की बात है कि भाटपाररानी से निकला एक बेटा आज पूरी दुनिया में मशहूर है. 3 मई को खान सर ने नए मकान में शिफ्ट होने की पार्टी दी थी. बहुत ही शानदार आयोजन था. इस दौरान खान सर ने अपने पुराने दोस्तों को भी बुलाया था और कुछ पलों में ही जैसे बचपन की यादें ताजा हो गईं. खान सर के बचपन के दोस्त राजेश गुप्ता ने उन्हें शादी की बधाई भी दी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि खान सर ने अपनी LIVE क्लास में सबसे पहले अपनी शादी की बात अपने स्टूडेंट्स को बताई थी. साथ ही साथ उन्हें 6 जून के आस-पास दावत देने का भी वादा किया था.
खान सर का ये घर सिर्फ एक मकान नहीं, एक प्रेरणा है – कि छोटे शहरों से निकलकर भी कोई बड़ा सपना देखा और पूरा किया जा सकता है. उनकी शादी की खबर ने उनके चाहने वालों को खुश कर दिया है और अब सबकी निगाहें 2 जून के रिसेप्शन के बाद 6 जून के भोज पर टिकी हैं. शिक्षा की दुनिया के इस नायक ने अब अपना पारिवारिक जीवन भी शुरू कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं