विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2018

कहां है पुरी के जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाभी, किसी को नहीं है इसकी जानकारी!

ओडिशा हार्ईकोर्ट के आदेश के बाद ‘रत्न भंडार’ कक्ष में चार अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच 16 सदस्यों वाली एक टीम ने 34 साल के बाद यहां जांच के लिए प्रवेश किया था.

कहां है पुरी के जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाभी, किसी को नहीं है इसकी जानकारी!
चाभी कहां है इस बात की जानकारी किसी के भी पास नहीं है
  • जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाभी हुई गुम
  • किसी को नहीं पता कहां हैं चाभी
  • शंकराचार्य और बीजेपी ने राज्य सरकार को घेरा
नई दिल्ली: ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर  के खजाने की चाभी कथित तौर पर गायब हो गई है. इसको लेकर पुरी के शंकराचार्य और राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना पर विरोध जताया है. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रामचंद्र दास महापात्रा ने बताया कि समिति की चार अप्रैल को हुई बैठक में यह बात बताई गई थी कि रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष की चाभी गायब हो गई है. ओडिशा हार्ईकोर्ट के आदेश के बाद ‘रत्न भंडार’ कक्ष में चार अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच 16 सदस्यों वाली एक टीम ने 34 साल के बाद यहां जांच के लिए प्रवेश किया था. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि जांच टीम के सदस्यों को आंतरिक कक्ष में प्रवेश करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि यह बाहर से एक लोहे के ग्रील के माध्यम से दिखता है. 

उड़ीसा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब भक्तों को नहीं मिलेगा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश

दास महापात्रा ने बताया कि न तो मंदिर प्रशासन और न ही पुरी जिला कोषागार के पास आंतरिक कक्ष की चाभी है. इस बात का पता दो महीने बाद चला है. पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आज इस घटना के लिए ओडिशा सरकार की आलोचना की. वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस घटना पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है.

ओडिशा के श्रमिकों ने बचा रखी है अपनी संस्कृति

शंकराचार्य ने कहा कि यह घटना बताती है कि राज्य सरकार और मंदिर प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में नाकाम रहा है. राज्य में भाजपा के प्रवक्ता पीतांबर आचार्य ने संवाददाताओं को बताया, “मुख्यमंत्री को इसके लिए स्पष्टीकरण देना चाहिए कि चाभी कैसे गायब हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.” आपको बता दें कि ओडिशा उच्च न्यायालय 2016 से मंदिर में एएसआई द्वारा हो रहे पुनरुद्धार कार्य पर निगरानी रख रहा है.


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keys Of Puri Jagannath Temple's Treasury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com