फाइल फोटो
- केरल के कन्नूर जिले में तीहरे हत्या मामले से पर्दा हट गया
- पुलिस के अनुसार सौम्या ने अपराध स्वीकार कर लिया है
- सौम्या ने सबसे पहले अपनी बेटी ऐश्वर्या को जहर दिया था
पिनाराई (केरल):
केरल के कन्नूर जिले में तीहरे हत्या मामले से पर्दा हट गया. 28 वर्षीय महिला आरोपी ने स्वीकार कर लिया है कि उसने अपनी बेटी और माता-पिता के भोजन में चूहे मारने वाली दवा डाल दी थी ताकि वह स्वतंत्र जीवन जी सके.
केरल के कोझीकोड में महिला को जबरन शराब पिलाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप
पुलिस के अनुसार सौम्या ने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि वह नहीं चाहती थी कि उसके माता-पिता और बेटी यह देखें कि वह कैसी जिंदगी जीने जा रही है इसलिए उसने यह अपराध किया. सौम्या ने सबसे पहले अपनी बेटी ऐश्वर्या को जहर दिया, जिसकी मौत 21 जनवरी को इस साल अस्पताल में हो गई. उसे उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
केरल: बिना सिर का शव बरामद, लापता विदेशी पर्यटक के होने का संदेह
सौम्या की 65 वर्षीय मां की मौत मार्च में हो गई. वहीं सौम्या के 76 वर्षीय पिता वी वी कुन्हीकन्न की अप्रैल में लगातार उल्टी होने की वजह से मौत हो गई. पिता की मौत के चार दिन बाद आरोपी महिला खुद भी अस्पताल में उल्टी की शिकायत का नाटक करते हुए भर्ती हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kerala, Kerala Woman, Killing Parents, Woman Confesses