केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (Serious Fraud Investigation Office) ने उन्हें चार्जशीट में आरोपी बनाया है. वीणा पर आरोप है कि उनकी कंपनी Exalogic Solutions ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (Cochin Minerals and Rutile Ltd) से बिना किसी वैध सेवा प्रदान किए तकरीबन तीन करोड़ रुपये हासिल किए.
SFIO की जांच में पाया गया कि Exalogic Solutions और CMRL के बीच एक औपचारिक समझौता हुआ था, जिसके तहत ये भुगतान किए गए, लेकिन कोई सेवा प्रदान नहीं की गई. इसलिए इन भुगतानों को धोखाधड़ी माना गया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
चार्जशीट में वीणा सहित कई लोगों को बनाया आरोपी
केंद्रीय कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने वीणा के खिलाफ कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 447 के तहत अभियोजन की मंजूरी दी है, जो कॉर्पोरेट धोखाधड़ी से संबंधित है. दोषी पाए जाने पर उन्हें छह महीने से दस साल तक की जेल और धोखाधड़ी की राशि के कम से कम बराबर से लेकर तीन गुना तक का जुर्माना हो सकता है.
SFIO की 160 पेजों की चार्जशीट में वीणा के अलावा CMRL के प्रबंध निदेशक ससिधरन कार्था और अन्य 25 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.
विपक्षी दलों ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा
विपक्षी दलों ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के इस्तीफे की मांग की है, यह कहते हुए कि यह आरोप गंभीर हैं और मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए.
दूसरी तरफ, केरल के कानून मंत्री पी राजीव ने SFIO की रिपोर्ट को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और आरोप लगाया है कि वीणा का नाम चार्जशीट में शामिल करना सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार के खिलाफ एक साजिश है.
पिछले साल केंद्र सरकार ने SFIO जांच शुरू की था. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था और 2019 में ED ने इस सिलसिले में छापेमारी की थी, जिसकी बुनियाद पर इस मामले को आगे बढ़ाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं