- पुलिस ने की पुष्टि, FIR में बीजेपी नेता नारायण सिंह का नाम है शामिल
- आरोपी मनोज पर एक दर्जन से अधिक केस हैं दर्ज
- इसमें हत्या, जबरिया वसूली, रेप के मामले भी शामिल
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के एक बीजेपी नेता, एक वांटेड अपराधी की गिरफ्तारी के बाद उसे कथित तौर पर भागने में मदद करने में मामले में पुलिस केस का सामना कर रहे हैं. कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस ने बीजेपी नेता नारायण सिंह भदौरिया का नाम एफआईआर में शामिल किया है. उनकी उस वीडियो में उस स्थान पर मौजूदगी की पुष्टि हुई थी जहां से वांटेड क्रिमिनल मनोज सिंह भागा था. मनोज पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज है, इसमें हत्या, जबरन वसूली और रेप जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. भदौरिया कानपुर के बीजेपी नेता हैं और शहर के पार्टी संगठन में भी पद संभाल रहे हैं.अब मामला दर्ज कर भदौरिया और उसके साथियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है.
घटना बुधवार दोपहर को कानपुर के नौबस्ता एरिया की है. यूपी पुलिस की टीम ने सिंह को एक गेस्ट हाउस के पान शॉप से बाहर अरेस्ट किया था, गेस्ट हाउस में बीजेपी नेता भदौरिया की बर्थडे पार्टी आयोजित हो रही थी. बताया जाता है कि मनोज सिंह भी समारोह का हिस्सा था. लोगों द्वारा मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पुलिस अधिकारियों को सादे कपड़ों में देखा जा सकता है. यूनिफार्म में मौजूद कुछ पुलिसकर्मी द्वारा सिंह को पुलिस जीप में ले जाया जा रहा है, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग, पुलिस वालों के साथ बहस करते और उन्हें धक्का देते नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस, मनोज को जीप में धकेलने में सफल हो जाती है. अलग एंगल से लिए गए एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस जीप को सड़क के बीच में लोगों ने घेर रखा है. अचानक भीड़ तितरबितर हो जाती है और लोग सभी दिशाओं में भागने लगते हैं. कुछ पुलिसकर्मियों का उनका पीछा करते हुए भी देखा जा सकता है. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान मनोज सिंह भाग जाता है. कानपुर की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रवीना त्यागी ने एक बयान में कहा, 'वे सिंह को छुड़ाने में सफल रहे. हमने कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं