यूनिटेक मामले में वर्चुअल सुनवाई के दौरान माहौल अचानक गरम हो गया. चंद्रा बंधुओं की पैरवी करते हुए सीनियर वकील विकास सिंह अचानक अदालत पर आरोप लगाने लगे और उनकी आवाज भी तेज होती गई. विकास सिंह ने चंद्रा परिवार की ओर से गुस्से में कहा कि कोर्ट एक तरफा सुनवाई कर रहा है. अदालत कितनी कंपनियां चलाएगा? कोर्ट आम्रपाली चला रहा है, सुपर टेक चला रहा है, यूनीटेक में भी हाथ डाल रखा है. चंद्रा के पिता और पत्नी को भी गिरफ्तार किया है. बच्चों को भी सलाखों के पीछे डाल दीजिए. कोर्ट में भेदभाव की वजह से हमारी कम्पनी एक लाख यूनिट बेच चुकी है. आखिर आम्रपाली मामले में भी तो कोर्ट ने घर खरीदारों को बकाया देने को कहा था. हमारे मामले में ऐसा ही क्यों नहीं किया कोर्ट ने!
ये सब बोलते हुए ऐसा लगा कि विकास सिंह ने अपना आपा खो दिया हो. इस पर कोर्ट ने उनको टोका. जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपना मास्क हटा लिया और लगभग डांटते हुए विकास सिंह को अपनी दलीलें बंद करने को कहा. जस्टिस चंद्रचूड़ ने तीन बार कड़ी आवाज में कहा, मिस्टर सिंह सुनिए.. लिसन टू मी! लिसन टू मी! लेकिन सिंह नहीं रुके और लगातार बोलते रहे. गुस्साए जस्टिस चंद्रचूड़ ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आप कोर्ट पर इल्जाम लगा रहे हैं और आपकी भाषा क्या है? ये कोर्ट में अपनी बात रखने का तरीका है? आपको पता है इसका परिणाम आपके पछतावे के रूप में भी हो सकता है. कोर्ट में अगर आप इस तरह बहस करेंगे तो भविष्य में कोर्ट के आदेश पर आपको पछताना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसी बीच जस्टिस शाह ने भी कहा कि अपनी आवाज ऊंची ना करें. हमें आपसे इस तरह के बरताव की उम्मीद नहीं थी. जस्टिस चंद्रचूड़ फिर चुप हो गए और जस्टिस शाह ने कहा कि देश का यही कानून है कि जब जांच लंबित हो तो इसकी रिपोर्ट आरोपी को नहीं दी जा सकती.
दरअसल विकास सिंह का कहना था कि SFIO और ED जांच कर रही है और उन्हें कोई जांच रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सारी रिपोर्ट सील कवर में रहेंगी. दीवाली के बाद होगी सुनवाई.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं