झारखंड (Jharkhand) के साहिबगंज में बदमाशों ने विस्फोटक लगाकर एक रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया. यह घटना लालमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई. इस हादसे के बाद रेल मार्ग पर रेल सेवा बाधित हो गई है. हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस के साथ ही आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की जा रही है.
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 12 बजे के आसपास झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा घुट्टू गांव के पास ललमटिया से फरक्का जाने वाली एमजीआर रेल लाइन पर किसी ने विस्फोटक लगाकर ट्रैक को उड़ा दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

विस्फोट से पटरी पर 3 फीट गहरा गड्ढा
इस विस्फोट से रेल की पटरी पर करीब तीन फीट गहरा गड्ढा हो गया है. रेलवे ट्रैक से करीब 40 मीटर दूर तक पटरी के अवशेष गिरे मिले हैं. यह घटना रांगा घुट्टू गांव के पास पोल संख्या 40/1 के समीप की है. रात में इस धमाके की आवाज एमजीआर रेलवे लाइन के आसपास के गांव के लोगों ने भी सुना है.
झारखंड पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. इस हादसे के पीछे नक्सली हैं या किसी अन्य ने रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है, इसकी जांच की जा रही है. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है.

ग्रामीणों ने NTPC कर्मियों को दी जानकारी
रेलवे के अनुसार, ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी आज सुबह करीब 4 बजे उधर से गुजरने के दौरान मिली. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना एनटीपीसी के कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को दी. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रैक से ललमटिया से फरक्का की ओर मालगाड़ी सुबह करीब 6 बजे गुजरने वाली थी. यह गोड्डा के ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का जाती है.
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के कर्मियों ने मालगाड़ी को पोल संख्या 42/2 के पास ही रोक दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं