झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) गुमला जिला के सिसई में चौथे चरण के 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत गुमला पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं, गांव-देहात से चलती है. जब से सरकार बनाई तब से वे चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने सरकार बनाई थी तब वे बच्चे की तरह दिखते थे, लेकिन विपक्ष के षड्यंत्र का सामना करते-करते अब वे बूढ़े दिखने लगे हैं.
विपक्ष हमारे खिलाफ लगातार कर रहा है साजिश
मुख्यमंत्री ने कहा कि "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार " का चौथा चरण चल रहा है. हर गांव- मोहल्ला टोला में शिविर लगाकर आपकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. मेरा आपसे कहना है कि आपका अधिकार आपका दरवाजा खटखटा रहा है. आप आगे आएं और और अपनी जरूरत की योजना को अपने घर में ले जाएं. साथ ही मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की जब सरकार बनाया था तब वे बच्चे की तरह दिखते थे लेकिन विपक्ष के षड्यंत्र का सामना करते करते अब वे बूढ़े दिखने लगे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्र सरकार आदिवासी धर्म कोड को रोक रही है
सीएम सोरेन ने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखण्ड की पहचान है. अलग-अलग कारणों से कई बार यहां के लोग विस्थापित होते गए. नए-नए कानून बनाकर आदिवासी-मूल वासियों को भगाया जाता रहा है. लेकिन हम लोगों ने इसका अलग रास्ता बनाया है कि कैसे हम अपने जल, जंगल और जमीन बचाएंगे. आज देश की सूची में आदिवासियों की पहचान नहीं है. इसलिए झारखण्ड सरकार ने आदिवासी सरना धर्मकोड विधानसभा से पारित करके भेजा, लेकिन भारत सरकार द्वारा इस पर आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. अगर सरना धर्म कोड मिल जाए, यहां के आदिवासियों के लिए कोड मिल जाए तो, देश के आदिवासी सुरक्षित हो जाएंगे. हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी कोशिश है कि हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी लाना है और सरकार इसी संकल्प के साथ लगातार काम कर रही हैं.
ये भी पढ़ें:-
हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं, गांव-देहात से चलती है- झारखंड CM हेमंत सोरेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं