झारखंड में रेल हादसा कराने की एक बड़ी साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है. झारखंड के चाईबासा में शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल कराने की कोशिश की गई. झारखंड के चाईबासा जिले के सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के जॉइंट पॉइंट में बड़ा पत्थर फंसा दिया गया ता. रेलवे ट्रैक के जॉइंट पॉइंट संख्या 101A और 102B पर किसी इस बड़े पत्थर रख दिया था. ट्रैक पर रेलवे की पेट्रोलिंग टीम ने पत्थर को देखा तो उसे ट्रैक से हटाया.
ट्रैक पर रेलवे पेट्रोलिंग टीम ने पत्थर को देखा तो ट्रैक से उसे हटा दिया और इस वजह से यह बड़ा हादसा होने से बच गया. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त अधिकारियों को ट्रैक पर पत्थर होने की जानकारी मिली, उस वक्त शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस अप लाइन पर आने वाली थी. सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर रेल लूट के अप और डाउन पर ट्रेनों के परिचालन को 20 मिनट के लिए रोक दिया गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेलवे ने कहा बीते एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब पटरी पर पत्थर रख कर उसे डिरेल कराने की घटना सामने आई है. इससे पहले बीते मंगलवार को भी इसी लोकेशन पर एक बड़ा पत्थर रखा गया था. सोनुआ स्टेशन के आउटर में जॉइंट पॉइंट पर पत्थर रखे जाने की सूचना से चक्रधरपुर रेलमंडल ने रात में ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से आरपीएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेल ट्रैक की जांच की.
इस बीच थर्ड लाइन समेत अप और डाउन मेन लाइन पर शनिवार रात 9.45 बजे से 10.05 बजे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. ट्रैक मेंटेनरों ने जॉइंट पॉइंट पर रखे पत्थर को हटाया और इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है. इस तरह की घटना को देखते हुए रेलवे की स्पेशल टीम पटरी व जॉइंट पॉइंट की निगरानी करेगी.
इससे पहले बीते मंगलवार को जॉइंट पॉइंट संख्या 102ए और 103बी पर बड़ा पत्थर रखा गया था. वहीं पॉइंट सेट नहीं होने से सिग्नल क्लियर नहीं मिलता है. आरपीएफ की टीम घटना को शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. शरारती तत्वों की मंशा ट्रेनों को बेपटरी करना था लेकिन रेलवे कर्मियों की सजगता से बड़ी घटना टल गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं