विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2025

झारखंड BJP को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने थामा JMM का हाथ

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को ज्वाईन कर लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को जेएमएम की सदस्यता दिलाई.

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी जेएमएम में शामिल.

Jharkhand Politics: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है. भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी छोड़ दी है. ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. ताला मरांडी संताल परगना में भाजपा के बड़े नेता थे. बताया जाता है कि आज सुबह ही उन्होंने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद अब वो हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं. 


झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वह JMM में शामिल हुए. CM सोरेन ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया.

बोरियो से दो बार के विधायक रहे हैं ताला मरांडी

मालूम हो कि ताला मरांडी दो बार बोरियो से विधायक रहे हैं. वो 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे थे। इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वह संथाल परगना की बोरियो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. जिसके बाद से वो पार्टी ने नाराज चल रहे थे.

लेखक के बारे में
img
हरिबंश शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tala Marandi, Jharkhand Mukti Morcha, Jharkhand Mukti Morcha (JMM), Hemant Soren, Jharkhand BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com