विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2025

हर देश समझ रहा है कि आतंकी घटना के बाद भारत स्ट्राइक करने के लिए स्वतंत्र: जदयू सांसद संजय झा

राहुल गांधी को हमला करते हुए संजय झा ने कहा कि वो को कौन सलाह दे रहा है, मुझे नहीं मालूम. मोदी जी जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार पीएम बने हैं. उनकी इज्ज़त और लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. सलमान खुर्शीद ने तो भारत का पक्ष रखा और बिल्कुल सही रखा.

हर देश समझ रहा है कि आतंकी घटना के बाद भारत स्ट्राइक करने के लिए स्वतंत्र: जदयू सांसद संजय झा
जदयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाला सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा.
नई दिल्ली:

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को विश्व स्तर पर बेनकाब करने के बाद भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत लौट चुका है. पांच देशों की यात्रा पर गए संसदीय डेलिगेशन की अगुवाई करने वाले राज्यसभा सांसद और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि यात्रा की चार बड़ी सफ़लता है. सर्वदलीय डेलिगेशन का संदेश ये गया कि पूरा देश एकजुट है. NDTV से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि हर देश भारत की उस नई नीति और न्यू नॉर्मल को समझ रहा है कि आतंकी घटना के बाद भारत स्ट्राइक करने के लिए स्वतंत्र है और घर में घुस कर मारेगा. पाकिस्तान के Nuclear bluff को भी हमने उजागर किया है.

हर कार्यक्रम सुचारू रूप से हुआ

उन्होंने आगे कहा कि मलेशिया में पाकिस्तान के उच्चायोग ने बहुत कोशिश की कि हमारा कार्यक्रम न हो, लेकिन हर कार्यक्रम सुचारू रूप से हुआ, धर्म का वास्ता दे रहे थे. इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे मुस्लिम बहुल देश भी धार्मिक कट्टरता से परेशान हैं. इंडोनेशिया को हमने कहा कि मुस्लिम देशों के संगठन OIC में भारत का पक्ष रखें, तो इसपर उन्होंने हमारी बात मानी.

सलमान खुर्शीद ने भारत का पक्ष रखा

राहुल गांधी को हमला करते हुए संजय झा ने कहा कि वो को कौन सलाह दे रहा है, मुझे नहीं मालूम .... मोदी जी जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार पीएम बने हैं. उनकी इज्ज़त और लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. सलमान खुर्शीद ने तो भारत का पक्ष रखा और बिल्कुल सही रखा , लेकिन उनकी ही ट्रोलिंग होने लगी.

इंडोनेशिया में थिंक टैंक और शिक्षाविदों के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए खुर्शीद ने कहा था कि कश्मीर में लंबे समय से बड़ी समस्या थी. यह समस्या सरकार की सोच में संविधान के आर्टिकल 370 में दिखती थी, जिससे ऐसा लगता था कि कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से अलग है, लेकिन अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया गया और इस समस्या का अंत हो गया.

लेखक के बारे में
img
प्रशांत
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Jha Delegation, JDU MP Sanjay Jha, Sanjay Jha, Sanjay Jha Delegation Members, Operation Sindoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com