विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी शुक्रवार सुबह मारा गया.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलवामा:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी शुक्रवार सुबह मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के चीवा उलार इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान ने मुठभेड़ का रूप ले लिया जब आतंकवादियों ने बल के खोज दल पर गोलियां चला दीं और जवाब में दल ने भी गोलियां चलाईं. अधिकारी ने बताया कि रातभर घेराबंदी जारी रखी गई और शुक्रवार तड़के एक आतंकवादी मारा गया.

उन्होंने बताया गया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा हुआ था, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है. साथ ही बताया कि अभियान अब भी जारी है.

VIDEO: कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 24 घंटे में 8 आतंकी ढेर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, A Militant Killed, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com