विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

अनशन से पहले लॉन्च हुई जेल चलो डॉट कॉम

27 दिसंबर से शुरू हो रहे अन्ना के अनशन से पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने समर्थन जुटाने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है।
New Delhi: 27 दिसंबर से शुरू हो रहे अन्ना के अनशन से पहले इंडिया अगेंस्ट करप्शन ने समर्थन जुटाने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट का नाम है जेल−चलो डॉट कॉम। दरअसल, अन्ना पहले ही कह चुके हैं कि अगर सरकार मजबूत लोकपाल नहीं लाती है तो तीन दिन के अपने अनशन के बाद वह जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे और इसीलिए इस वेबसाइट के जरिए लोगों को अन्ना के आंदोलन के दूसरे चरण यानी जेल भरने की मुहिम से जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ घंटों में 1200 से ज्यादा लोग इस वेबसाइट के जरिए अन्ना के आंदोलन से जुड़ चुके हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेल भरो आंदोलन, अन्ना हजारे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com