- हैकिंग विवाद में Apple को देना होगा जवाब- आईटी मंत्री
- पीयूष गोयल के फोन पर भी आया नोटिफिकेशन
- हैकिंग को लेकर केंद्र सरकार सक्रिय
केंद्र सरकार हैकिंग विवाद पर सक्रिय हो गई है. आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि Apple को इसको लेकर जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के फोन पर भी इस तरह का नोटिफिकेशन आया है. वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने एप्पल के एक नोटिफिकेशन के बाद फोन हैकिंग को लेकर विपक्ष की चिंताओं को खारिज किया. उन्होंने कहा, "ये चुनाव का मौसम है और लोग हर तरह की चीजें निकालेंगे."
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी पीयूष गोयल को भी ऐसा एक संदेश मिला है और एप्पल को सरकार के सवालों का जवाब देना होगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर कहा, "सांसदों और भू-राजनीति से जुड़े लोगों सहित कई लोगों द्वारा इस खतरे की सूचनाएं दर्ज किए जाने के बाद, हमें उम्मीद है कि एप्पल इन बातों को स्पष्ट करेगा."
- क्या Apple के डिवाइस सुरक्षित हैं.
- ये खतरे की सूचनाएं 150 से अधिक देशों में लोगों को क्यों भेजी जाती हैं.
- क्योंकि Apple ने बार-बार दावा किया है कि उनके उत्पाद गोपनीयता के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.
After tdys "threat notifications" being recd by many people incldng MPs and those in geopolitics, we expectnApple to clarify the following
— Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@Rajeev_GoI) October 31, 2023
➡️if its devices are secure ;
➡️why these "threat notifications" are sent to people in over 150 countries ;
➡️bcoz apple has repeatedly…
सरकार नागरिकों की गोपनीयता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध- आईटी मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने नागरिकों की गोपनीयता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध और कर्तव्यबद्ध है और हम इस जिम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार इन खतरे की सूचनाओं की जांच करेगी और ऐप्पल के सुरक्षित और गोपनीयता के अनुरूप डिवाइस होने के दावों की भी जांच करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं