विज्ञापन

ISRO की सुरक्षा में बड़ी चूक? 'नो-ड्रोन ज़ोन' में दिखा रहस्यमयी ड्रोन, FIR दर्ज

ISRO के उपग्रह एकीकरण और परीक्षण प्रतिष्ठान (ISITE) परिसर के ऊपर एक अज्ञात ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया. यह पूरा क्षेत्र आधिकारिक तौर पर 'नो-ड्रोन ज़ोन' घोषित है.

ISRO की सुरक्षा में बड़ी चूक? 'नो-ड्रोन ज़ोन' में दिखा रहस्यमयी ड्रोन, FIR दर्ज
  • बेंगलुरु में इसरो के उपग्रह एकीकरण और परीक्षण प्रतिष्ठान परिसर के ऊपर एक अज्ञात ड्रोन उड़ता देखा गया
  • यह क्षेत्र आधिकारिक रूप से नो-ड्रोन ज़ोन घोषित है, जहां ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है
  • ड्रोन को 2 मई 2026 की सुबह 8:16 बजे लगभग 80 से 100 फीट की ऊंचाई पर देखा गया था
बेंगलुरु:

बेंगलुरु के कार्तिक नगर स्थित इसरो (ISRO) के उपग्रह एकीकरण और परीक्षण प्रतिष्ठान (ISITE) परिसर के ऊपर एक अज्ञात ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया. यह पूरा क्षेत्र आधिकारिक तौर पर 'नो-ड्रोन ज़ोन' घोषित है. एचएएल पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, यह घटना 2 मई 2026 की सुबह 8:00 बजे से 8:25 बजे के बीच हुई. ड्रोन को सुबह 8:16 बजे परिसर के ऊपर देखा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, ड्रोन जमीन से लगभग 80 से 100 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. यह करीब 10 से 12 सेकंड तक परिसर के ऊपर मंडराता रहा और फिर अचानक गायब हो गया. इस मामले में औपचारिक शिकायत ISRO इकाई में तैनात CISF के उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) सतीश कुमार ने दर्ज कराई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO Security Lapse, Mysterious Drone In Lapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com