विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2019

BJP का हमला- क्या राहुल इसलिए डर गए हैं कि उद्धव को 'गले लगाना गले से लटकने' के बराबर है?

BJP ने अतीत में नाथूराम गोडसे की सराहना कर चुकी शिवसेना को लेकर गुरुवार को कांग्रेस को घेरने की कोशिश की और सवाल किया कि क्या इसी वजह से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उद्वव ठाकरे के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए

Also Read in
BJP का हमला- क्या राहुल इसलिए डर गए हैं कि उद्धव को 'गले लगाना गले से लटकने' के बराबर है?
BJP प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. (फाइल फोटो)
  • उद्धव ठाकरे के शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी
  • बीजेपी ने इसे लेकर राहुल पर हमला बोला और निशाना साधा
  • 'क्या राहुल को लगता है कि उद्वव को 'गले लगाना गले से लटकने' के बराबर?'
नई दिल्ली :

BJP ने अतीत में नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) की सराहना कर चुकी शिवसेना को लेकर गुरुवार को कांग्रेस को घेरने की कोशिश की और सवाल किया कि क्या इसी वजह से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने में शर्मिंदगी महसूस हुई. महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ने लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी रही शिवसेना से हाथ मिलाया है और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा रॉव ने एक ट्वीट में कहा, 'राहुल गांधी पांखड करना बंद कीजिए. आप उसी तरह के विचार वाले को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहे हैं. 'सामना' के प्रधान संपादक उद्धव ठाकरे ने लिखा था कि गोडसे 'देशभक्त' था. क्या इसी वजह से शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने में आपको शर्म हुई.'
 

उन्होंने ट्वीट में कहा, 'क्या राहुल डरे हुए हैं कि उद्धव ठाकरे को गले लगाना गले से लटकने के बराबर है? शिवसेना सत्ता के लिए आवश्यक है, लेकिन कांग्रेस-यूपीए के लिए अछूत. सल्तनत के गुलाम के रूप में स्वीकार्य, साथी के रूप में नहीं. कुमारस्वामी का सम्मान. उद्धव का अपमान. यह बालासाहेब ठाकरे जी का अंतिम अपमान है.'

महाराष्ट्र में अब ठाकरे 'राज', उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, तीनों पार्टियों के छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा 'गोडसे भक्त' को बधाई और कहा कि शिवसेना सुप्रीमो और उनकी पार्टी के विधायकों ने 'सल्तनत' के प्रति वफादारी दिखाने का संकल्प लिया है. भाजपा नेता ने कहा, 'सामना' का नाम 'सोनिया नामा' कर पूरा समर्पण कर दीजिए. आपके दोयम दर्जे के अखबार में छपने वाली अनर्गल संपादकीय सामग्री को वे बर्दाश्त नहीं करेंगे.'

VIDEO: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Nathuram Godse, Uddhav Thackeray Swearing-in, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com