महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन को बड़ी सफलता मिली. कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है. हालांकि कई सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवारों को भी जीत मिली है. हालांकि देश भर में महाराष्ट्र की वर्सोवा विधानसभा सीट की चर्चा हो रही है.इस सीट पर एजाज खान चुनावी मैदान में थे. एजाज खान (Ejaz khan) के सोशल मीडिया में लाखों फॉलोअर्स हैं. आजाद समाज पार्टी की तरफ से एजाज खान को उम्मीदवार बनाया गया था हालांकि उन्हें इस चुनाव में महज 155 वोट मिले. चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने इसके लिए EVM को जिम्मेदार ठहराया है.
एजाज खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि सब EVM का खेल है, जो लोग लंबे समय से पॉलिटिक्स में हैं, बड़ी पार्टी और बड़ा नाम है, वो उम्मीदवार भी चुनाव हार रहे हैं, या फिर बहुत कम वोट लाए हैं. मैं तो सामाजिक कार्यकर्ता हूं और लोगों की आवाज बनने की कोशिश कर रहा हूं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महायुति को मिली बड़ी जीत
महाराष्ट्र में ऐसी जीत की कल्पना बीजेपी ने भी नहीं की होगी. 288 की विधानसभा में 145 बहुमत का मैजिक नंबर है और बीजेपी अकेले 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. उसकी अगुआई वाले महायुति के पार्टनर एकनाथ शिंदे और अजित पवार का कद अब छोटा लग रहा है. शिंदे की शिवसेना को 57 तो अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं. दोनों ने असली शिवसेना और असली एनसीपी की जंग तो जीत ली है, लेकिन गठबंधन की बात करें, तो बीजेपी की बंपर सीटों ने उनकी मोलभाव की ताकत कम कर दी है. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति के खाते में कुल 236 सीटें हैं. उधर कांग्रेस, उद्धव और शरद पवार वाले महाविकास अघाड़ी का इन चुनावों में बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं