विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली देश की पहली महिला वकील होंगी इंदु मल्होत्रा

न्यायमूर्ति जोसेफ और मल्होत्रा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की फाइल 22 जनवरी को कानून मंत्रालय को मिली थी.

सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली देश की पहली महिला वकील होंगी इंदु मल्होत्रा
इंदु मल्होत्रा की फाइल फोटो
  • कानून मंत्रालय ने दी नियुक्ति को अपनी मंजूरी
  • अगले हफ्ते में शपथ ले सकती हैं इंदु मल्होत्रा
  • कानून मंत्री प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को लिखेंगे पत्र
नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट में सीधे जज बनने वाली देश की पहली महिला वकील होंगी. उन्हें देश के सर्वोच्च अदालत में जज बनाने को लेकर मिले प्रस्ताव को कानून मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है. वहीं, कानून मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ को पदोन्नत करने की कॉलेजियम की दूसरी सिफारिश पर विचार कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है इंदु मल्होत्रा अगले हफ्ते में शपथ ले सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: ये हैं देश की पहली महिला वकील जो डायरेक्‍ट बनेंगी सुप्रीम कोर्ट की जज

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति जोसेफ और मल्होत्रा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की फाइल 22 जनवरी को कानून मंत्रालय को मिली थी. मल्होत्रा की नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद अब सरकार ने न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पदोन्नति रोके रखने का फैसला किया है. न्यायमूर्ति जोसेफ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं.

VIDEO: चीफ जस्टिस को लिखा जजों ने पत्र.


सूत्रों के अनुसार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा को इंदू को नियुक्त किए जाने के सरकार के फैसले के बारे में पत्र लिखेंगे. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indu Malhotra Will Be A New Judge In Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com