भारत में बने एलसीए तेजस (Tejas Fighter Jet) को फाइनल ऑपरेशनल क्लियरेंस मिल गई है. भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस एमके आई को बुधवार को अंतिम संचालन मंजूरी (एफओसी) दे दी गई. विमान के लिए एफओसी की औपचारिक घोषणा रक्षा विभाग के आर एंड डी सचिव तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष जी. सतीश रेड्डी ने की. एयरो इंडिया शो के इतर एफओसी प्रमाण पत्र और रिलीज टू सर्विस डॉक्यूमेंट वायुसेना प्रमुख को सौंपा गया. इस दौरान रक्षा सचिव, एचएएल के अध्यक्ष और सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्दीनेस एंड सर्टिफिकेशन के प्रमुख मौजूद रहे.
तेजस जैसा उन्नत विमान बनाने वाले HAL के पास कर्मचारियों का वेतन देने के लिए पैसे नहीं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तेजस जहाज को बुधवार को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस मिल गया है. इसके साथ यह विमान अब भारतीय वायुसेना का हिस्सा होने जा रहा है. 123 विमानों को क्लीयरेंस दिया गया है. यह सभी विमान देश में बने हैं. एनडीटीवी ने इस हवाई जहाज का डिजाइन तैयार करने वाले जीतेंद्र यादव से बात की. जीतेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इस जहाज के डिजाइन को तैयार करने में 20 साल लगे. उन्होंने कहा यह बेहतरीन लड़ाकू विमान है.
राफेल डील से बाहर हुई HAL तैयार करेगी तेजस का हथियारबंद संस्करण
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि एफओसी में शुरुआती संचालन मंजूरी के अलावा महत्वपूर्ण क्षमताओं में बढ़ोतरी शामिल है. इनमें दृश्यता सीमा के परे मिसाइल क्षमता, हवा में ईंधन भरा जाना, हवा से जमीन पर एफओसी चिह्नित हथियार को निशाना बनाना शामिल है.
बेंगलुरु में हो रहे एयर शो (एयरो शो) में तेजस ने भी अपने जलवे दिखाए. हालांकि, एयर शो की शुरुआत मंगलवार को हादसे में मारे गए सूर्यकिरण टीम के पायलट विंग कमांडर को श्रद्धांजलि देकर हुई. एयरो इंडिया की शरुआत बुधवार को बेंगलुरु के यलहंका एयरफोर्स बेस पर हुई. सूर्यकिरण के पायलट विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए जैगुआर, तेजस और सुखोइ तीनों लड़ाकू विमानों ने एक साथ धीमी रफ्तार में काफी नीचे उड़ान भरी. इसके बाद राफ़ेल के पायलट ने एलान किया कि वो भी श्रद्धांजलि के लिए नीचे उड़ान भरेगा.
हवा में उड़ते हुए तेजस लड़ाकू विमान में भरा गया ईंधन, भारत की बड़ी सफलता
HAL के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हम खुश हैं. जो आर्डर है वो हम टाइम पर पूरा करेंगे. तेजस को डिज़ाइन करने वाले drdo के इंजीनियर डॉ कोटा हरिनारायण ने कहा कि हम भी काफी खुश हैं कि देसी इंजीनियरों की सोच रंग लाई है.
VIDEO: एयरफोर्स में तेजस को मिली मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं