- स्वदेश लौट आए विंग कमांडर अभिनंदन
- पाकिस्तानी वायुसेना के F-16 को मार गिराया था
- मिग-21 लड़ाकू जहाज में सवार थे अभिनंदन
भारतीय वायुसेना (IAF) के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) वतन वापस लौटे आए हैं. आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी की सुबह पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर बम गिराए थे. इस दौरान आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. इसके अगले दिन एलओसी के पास 24 पाकिस्तानी विमानों को भारतीय लड़ाकू विमानों ने खदेड़ा. इन 8 विमानों में वह मिग 21 ( MiG-21) बायसन विमान भी शामिल था जिसे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan) उड़ा रहे थे. विंग कमांडर पाकिस्तानी एफ-16 विमान के साथ उलझे हुए थे, जिसपर उन्होंने हवा से हवा में मार करने वाली R-73 मिसाइल दागी. स्टेट ऑफ द आर्ट पाकिस्तानी विमान, जिसमें माना जा रहा है दो पायलट थे, मार गिराया गया. दोनों ही पायलटों को नियंत्रण रेखा के उस तरफ पैराशूट से उतरते देखा गया. पाकिस्तान ने हमले में एफ-16 विमान के शामिल होने से इनकार किया, लेकिन भारत ने इसका साक्ष्य प्रस्तुत किया है.
यह भी पढ़ें : अभिनंदन ने ही मार गिराया था पाकिस्तानी वायुसेना का F-16
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आपको बता दें कि एफ-16 विमान मिग-21 की तुलना में काफी उन्नत हैं लेकिन भारतीय पायलट अभिनंदन (Abhinandan) ने मिग-21 ( MiG-21) से ही एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया था, जिसकी सराहना हो रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि IAF का विमान भले ही सोवियत का पुराना था, लेकिन इसका उन्नत संस्करण बाइसन निस्संदेह पुराना नहीं है. मिग-21 व एफ-16 अलग-अलग पीढ़ियों के हैं. पीएएफ ने अमेरिका निर्मित लड़ाकू विमान एफ-16सी/डी के उन्नत संस्करण को उड़ाया था, जबकि मिग-21 बाइसन, 60 साल से सेवा दे रहे एक विमान का उन्नत अवतार है. विशेषज्ञों का कहना है कि एफ-16 निसंदेह गतिशीलता व हथियार से लक्ष्य साधने के संदर्भ में बहुत ही बेहतर है, लेकिन मिग-21 ( MiG-21) की अपनी खासियत है. मिग-21 स्पष्ट तौर पर भारतीय वायुसेना की पसंद है, ऐसा इसके गश्त के लिए तत्परता की वजह से है, जो 100 नंबर पुलिस के समान है, जिसका किसी भी आपात स्थिति में हर समय इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें : विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के खानदान से है मिग-21 लड़ाकू विमान का पुराना रिश्ता
सिर्फ 21 मिनट में किया जा सकता है लॉन्च
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की भूमिका के लिए मिग-21 (MiG-21) सबसे तरजीही विमान है, क्योंकि वे अन्य दूसरे सभी लड़ाकू विमानों की तुलना में हवाई यात्रा करने के लिए सबसे कम समय लेते हैंय मिग-21 केवल दो मिनट में लॉन्च किया जा सकता है. मिग-21 बाइसन किसी अन्य आधुनिक लड़ाकू विमान की तरह हथियारों की एक रेंज को ले जा सकता हैं और इसमें काफी अच्छी सुविधाएं हैं. इसमें आर073 की लड़ाकू मिसाइल है, जिसकी रेंज 20-25 किमी है और विजुअल रेंज की मिसाइल से परे फायर कर सकता है। इसमें रडार, जैमर्स व प्रतिरोधी उपाय के तौर डिस्पेंसिंग सिस्टम चफ व फ्लेयर्स शामिल हैं. (इनपुट- IANS)
VIDEO: भारत को सौंपे गए विंग कमांडर अभिनंदन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं