भारत 2026 में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) की मेजबानी करेगा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ये जानकारी दी. ओम बिरला ने ग्वेर्नसे में सीएसपीओसी की स्थायी समिति की बैठक में कहा कि भारत 2026 में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) की मेजबानी करेगा, जो संसदीय प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सोशल मीडिया के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा. बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 7-11 जनवरी तक यूनाइटेड किंगडम (यूके), स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकसभा अध्यक्ष ने लिखा, "आज ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की. इस अवसर पर यह बताने का अवसर मिला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने कृषि से लेकर फिनटेक और बुनियादी ढांचे तक विभिन्न क्षेत्रों में कैसे बदलाव किया है."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने यह भी कहा "बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष भारत में आयोजित होने वाली 28वीं सीएसपीओसी का मुख्य जोर संसदों के कामकाज में एआई और सोशल मीडिया के अनुप्रयोग पर होगा."
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और स्टार्टअप के लिए तीसरा सबसे बड़ा केंद्र बन गया है. बिरला ने लोकतंत्र के संरक्षक, विकास को गति देने वाले और लोक कल्याण के संवाहक के रूप में सांसदों की भूमिका पर बल दिया और जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और साइबर अपराध जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए संसदों को अधिक प्रभावी, समावेशी और पारदर्शी बनाने के महत्व का भी उल्लेख किया. उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के सभी पीठासीन अधिकारियों को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं