विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

इमरान खान के साथ बैठक में जम्मू-कश्मीर को लेकर सामने आई चीन की 'मंशा', भारत ने भी दिया जवाब, 12 बड़ी बातें

Xi Jinping India Visit: 11 अक्टूबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के दौरे पर आने वाले हैं लेकिन इसी बीच जम्मू-कश्मीर पर दिया उनका एक एक बयान पर भारत को नागवार गुजरा है.

इमरान खान के साथ बैठक में जम्मू-कश्मीर को लेकर सामने आई चीन की  'मंशा', भारत ने भी दिया जवाब, 12 बड़ी बातें
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत दौरे पर आने वाले हैं
नई दिल्ली:
  1. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शी और खान के बीच बातचीत की रिपोर्ट पर बुधवार को कहा, "हमने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच बैठक के संबंध में रिपोर्ट देखी, जिसमें उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान कश्मीर का भी उल्लेख किया है."
  2. कुमार ने कहा, "भारत का पक्ष अटल बना हुआ है और स्पष्ट है कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है. चीन हमारे पक्ष से अच्छी तरह वाकिफ है. भारत के आंतरिक मामलों पर किसी अन्य देश को टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है."
  3. रवीश कुमार ने कहा, 'यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक और संप्रभु मामला है और भारतीय संविधान से जुड़ा हुआ है. किसी भी अन्य देश को इससे कुछ लेना-देना नहीं है.
  4. 11-12 अक्टूबर को होने वाले शी-मोदी (Xi Jinping- PM Modi) की बातचीत में कश्मीर और अनुच्छेद 370 का मामला शामिल नहीं है और अगर शी मामले में और ज्यादा जानना चाहेंगे तो उन्हें इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
  5. आपको बता दें कि इमरान खान और शी के बीच वार्ता के बाद बुधवार को जारी संयुक्त बयान में एक पूरा पैरा कश्मीर मुद्दे को लेकर था. 
  6. बयान के अनुसार, "पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति से अवगत कराया, जिसमें उसकी चिंताओं और मौजूदा मुद्दे शामिल हैं. 
  7. चीनी पक्ष ने इसपर कहा कि वह जम्मू एवं कश्मीर के मौजूदा हालात पर ध्यान दे रहा है और दोहराते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा इतिहास द्वारा पैदा किया गया विवाद है और इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव और द्विपक्षीय समझौते से संबंधित संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के आधार पर शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए."
  8. बयान के अनुसार, 'चीन किसी भी एकतरफा कार्रवाई की निंदा करता है, जिससे स्थिति जटिल हो सकती है. दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि एक शांत, सहयोगी और समृद्ध दक्षिण एशिया सभी पक्षों के हित में है। पक्षों को वार्ता और आपसी सम्मान के अधार पर वार्ता के जरिए मामले को सुलझाना चाहिए.'
  9. चीन ने यूएनजीए में कश्मीर मुद्दे पर और इससे पहले सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का जोरदार समर्थन किया था. 
  10. जबकि मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री गेंग शुआंग ने थोड़ी नरमी दिखाते हुए कहा, "चीन भारत और पाकिस्तान से वार्ता करने और कश्मीर समेत सभी मुद्दों पर संपर्क करने और साझा विश्वास मजबूत करने का आह्वान करता है. यह दोनों देशों और दुनिया की साझा आकांक्षाओं के हित में होगा."
  11. वहीं इमरान खान ने बुधवार को अपनी वार्ता के दौरान बीजिंग में 'शी और उनकी सरकार को कश्मीर मुद्दे पर उसके सिद्धांतों के साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया अदा किया.'
  12. आपको बता दें कि 11 और 12 अक्टूबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति के बीच मुलाकात के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.  लेकिन इससे पहले चीन ने हमेशा की तरह एक बार फिर भारत को लेकर छिपी हुई मंशा जाहिर कर दी है. 


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Xi Jinping, Imran Khan, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com