व्हाइट हाउस (White House) ने अपनी इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजिक रिपोर्ट (Indo-Pacific Strategic Report) जारी करते हुए कहा है कि भारत महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहा है. अमेरिका ने कहा है कि भारत विशेष रूप से चीन के व्यवहार और वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी पक्ष के व्यवहार से परेशान है.
शुक्रवार को जारी की गई इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटेजिक रिपोर्ट राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन की पहली क्षेत्र विशिष्ट रिपोर्ट है. यह भारत-प्रशांत क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थिति को मजबूत करने, क्षेत्र की मजबूती और इस प्रक्रिया में भारत के उदय और क्षेत्रीय नेतृत्व प्रक्रिया में समर्थन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को रेखांकित करता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपनी आर्थिक, कूटनीतिक और सैन्य ताकत को मिला रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रिपोर्ट में व्हाइट हाउस ने कहा, "हम एक रणनीतिक साझेदारी का निर्माण करना जारी रखेंगे जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत दक्षिण एशिया में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक साथ और क्षेत्रीय समूहों के माध्यम से काम करते रहेंगे; स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और साइबरस्पेस जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग करते रहेंगे; आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबहूत करना जारी रखेंगे; और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक में योगदान देते रहेंगे."
ट्रंप की कारस्तानी! जब कागजातों को फ्लश करने के चक्कर में जाम हो गया व्हाइट हाउस का टॉयलेट : रिपोर्ट
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "हम मानते हैं कि भारत दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में एक समान विचारधारा वाला भागीदार और नेता है, जो दक्षिण पूर्व एशिया में सक्रिय और जुड़ा हुआ है, और जो क्वाड व अन्य क्षेत्रीय मंचों की प्रेरक शक्ति और क्षेत्रीय विकास और विकास के लिए एक इंजन है." हालांकि, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नई दिल्ली महत्वपूर्ण चुनौतियों से जूझ रही है.
लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखना भारत और अमेरिका की साझी जिम्मेदारी: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा, "लेकिन भारत बहुत महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना कर रहा है. वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के व्यवहार का भारत पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा है. हमारे दृष्टिकोण से हम अन्य लोकतंत्र के साथ काम करने के लिए जबरदस्त अवसर देखते हैं - एक ऐसे देश के साथ जिसकी समुद्री परंपरा है, जो वैश्विक साझा मुद्दों और क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों को आगे बढ़ाने के महत्व को समझता है."
अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत के साथ जुड़ाव को मजबूत करने के महत्व और चुनौतियों की जबरदस्त सराहना हुई है और यह मान्यता है कि भारत एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और पिछले प्रशासन के बेहतर काम को जारी रखने की इच्छा है ताकि उस रिश्ते को व्यापक और गहरा किया जा सके.''
वरिष्ठ प्रशासक ने कहा कि पूर्ववर्ती अमेरिकी प्रशासन, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाला पिछला प्रशासन भी शामिल है, ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है.
ऑस्ट्रेलिया में क्वाड मंत्री स्तरीय वार्ता चल रही है, ऐसे में यह रणनीतिक रिपोर्ट जारी की गई है. ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को क्षेत्र में चीन की उग्र भूमिका पर चिंता व्यक्त की. रणनीतिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपनी आर्थिक, कूटनीतिक, सैन्य और तकनीकी ताकत को जोड़ रहा है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रभाव जमाना चाहता है तथा दुनिया की सबसे प्रभावशाली शक्ति बनना चाहता है. इसमें कहा गया है कि चीन का दबाव और आक्रामकता दुनिया भर में फैली हुई है, लेकिन यह हिंद-प्रशांत में सबसे गंभीर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं