लोकसभा चुनाव को खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और हरियाणा में इंडिया गठबंधन के टूटने की जानकारी सामने आने लगी है. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में इंडिया गठबंधन जल्द टूट सकता है. रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ हरियाणा में हमारा गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही थी.
उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्षम है. इस वजह से कांग्रेस अकेले ही हरियाणा में चुनाव लड़ेगी. हमें हरियाणा को बचाना है और हरियाणा में बदलाव लाना है. बता दें कि इस साल के अंत तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हरियाणा में अक्टूबर में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों पर विधानसभा चुनावों का आयोजन अक्टूबर 2024 या उससे पहले किया जा सकता है. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होने वाला है. हरियाणा में इससे पहले अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनावों का आयोजन हुआ था.
वर्तमान में हरियाणा में बीजेपी की सरकार है और नायब सिंह सैनी राज्य के मुख्यमंत्री हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं