अयोध्या में आज हुए बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पहले ब्राह्मण सम्मेलन में मंच से 'जय श्री राम' के नारे लगे और ऐलान हुआ कि जिस राम मंदिर की नींव भी बीजेपी सरकार नहीं पूरी कर सकी, उस मंदिर का काम मायावती सरकार पूरा करेगी. सम्मेलन में पार्टी के महासचिव सतीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस सरकार के दौरान चार सौ ब्राह्मणों की हत्या की गई है. कभी उन्हें शूट आउट में मारा गया तो कभी उनकी गाड़ी पलटाई गई. अगर वे बीएसपी के साथ आ जाएं तो उनकी सरकार बन जाएगी.
बीएसपी के इतिहास में पहली बार उनके मंच से जय श्री राम के नारे लगे. सतीश मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में करने के कारण बीजेपी के लोग मंदिर की नींव भी पूरी नहीं कर सके. मायावती सरकार आने पर राम मंदिर बहुत जल्द पूरा किया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
* ब्राह्मण समाज जन्मा ही इसलिए है कि लोगों की सेवा की जा सके
— Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) July 23, 2021
* सत्ता की चाबी ब्राह्मण 13% व दलित 23 % के हाथ में
* बहुजन समाज पार्टी है जो 40 ब्राह्मणों को सदन लेकर गई
*400 से ज्यादा ब्राह्मणों की हुई है बीजेपी सरकार में हत्याएं#प्रबुद्ध_वर्ग_विचार_गोष्ठी @Mayawati pic.twitter.com/U7MfyQMPQy
सम्मेलन में सतीश मिश्र ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार आने के बाद यूपी में 400 ब्राह्मणों की हत्या हुई है. कभी उन्हें शूटआउट में मारा जाता है तो कभी उनकी गाड़ी पलटा दी जाती है. एनकाउंटर भी जाति देखकर हो रहा है.
सतीश मिश्रा ने कहा कि "इतना बड़ा चिट्ठा है. अगर गिनाने चलेंगे तो एक घंटा लग जाएगा, खाली उनके किस्से बताने में कि कहां- कहां, कैसे-कैसे 400 से ज़्यादा ब्राह्मण समाज के लोगों को मार गिराया गया है. कहते हैं कि रोको और ठोंको. लेकिन पहले जात पूछ लो. जात पूछ लो और उसके बाद ठोंक दो.
अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला और श्रीहनुमान जी महाराज के दर्शन करने के बाद सरयू घाट पर पूजा अर्चना करके माता सरयू का आशीर्वाद प्राप्त किया।#जयश्रीराम #जयपरशुराम pic.twitter.com/Uk1XDDQ0Ub
— Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) July 23, 2021
ब्राह्मण सम्मेलन से पहले सतीश मिश्रा ने हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन किया, फिर सरयू के किनारे आरती की और सरयू में दुग्धाभिषेक किया. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास दुबे कांड में एक साढ़े सोलह साल की बेकसूर ब्राह्मण बच्ची खुशी दुबे को सरकार ने एक साल से बंद कर रखा है. वह उसका मुकदमा लड़ेंगे.
सतीश मिश्रा ने कहा कि ''दो तारीख को हादसा हो गया और 48 घंटे भी नहीं हुए थे शादी को कि बंद कर दिया, जेल भेज दिया.'' सतीश मिश्र ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के ब्राह्मण मंत्री सरकार में सिर्फ गुलदस्ते का काम करते हैं. जब ब्राह्मणों पर अत्याचार होता है तो उनकी डयूटी लगाई जाती है, उसे सही ठहराने के लिए. जबकि मायावती ने ब्राह्मणों को सबसे ज़्यादा प्रतिनिधित्व दिया.
समस्त परिवार के साथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी में कलयुग के जीवंत देवता श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। #जयश्रीराम #जयपरशुराम@Mayawati pic.twitter.com/VBdqLprr5H
— Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) July 23, 2021
बीएसपी के महासचिव ने कहा कि ''ब्राह्मण समाज से 15 से ज़्यादा मंत्री बनाए. उन्होंने 35 लोगों को चेयरमैन बनाया और मंत्री का दर्जा देकर बनाया. और तो और उन्होंने विधान परिषद का अध्यक्ष भी ब्राह्मण समाज का बनाया, सम्मान देने के लिए.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं