असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि (बराक)घाटी के लोग चाहते हैं तो उनकी सरकार अलग ‘बराक लैंड' के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार है. शर्मा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘यदि बराक घाटी के लोग अलग ‘बराक लैंड' चाहते हैं तो हम विरोध नहीं करेंगे. हमें इसका विरोध क्यों करना चाहिए? यह बराक घाटी में लिया जाने वाला निर्णय है. हम कुछ नहीं कह सकते.''
उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक मुख्यमंत्री के तौर पर एक साथ रहना चाहता हूं. यदि कोई अलग रहना चाहता है तो पहले उसे घाटी के लोगों से सहमति लेनी होगी.'' उन्होंने कहा कि यदि घाटी के लोग सामूहिक रूप से अलग ‘बराक लैंड' की मांग करते हैं, तो सरकार इस मामले पर चर्चा करेगी. शर्मा ने कहा, ‘‘यदि बराक घाटी के लोग अलग होना चाहते हैं तो हम बीच में नहीं आएंगे. यह हमारा काम नहीं है.''
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुविवाह प्रथा समाप्त करने के लिए विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और इसे दिसंबर तक विधानसभा में पेश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 15 सितंबर के बाद पूरे राज्य में बाल विवाह के खिलाफ अभियान का दूसरा दौर शुरू होगा.
ये भी पढें-
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं