5 years ago
नई दिल्ली:
कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब को लेकर उठे विवाद के चलते हिंदू-मुस्लिम स्टूडेंट आमने-सामने हैं. प्रदर्शनकारियों के समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. वहीं स्थिति को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रखने का ऐलान किया है.