झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान भावुक हो उठीं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए. हेमंत सोरेन के पांच महीने तक जेल में रहने और कार्यकर्ताओं के अपने नेता के प्रति प्रेम को यादकर कल्पना सोरेन मंच पर ही रो पड़ीं. इसके बाद संभली और उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं, तभी से केंद्र सरकार उनके पीछे पड़ी है.
इसके बाद कल्पना सोरेन भावुक हो उठीं और रो पड़ी. हालांकि कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्टी का जोश शिखर पर है : कल्पना सोरेन
कल्पना सोरेन ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तभी से केंद्र की सरकार उनके पीछे पड़ी हुई है. केंद्र की सरकार हर वक्त हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने में जुटी रही. सफलता नहीं मिली तो साजिश रचकर उन्हें जेल भेज दिया. अब हेमंत सलाखों से बाहर हैं और पार्टी का जोश पूरी तरह से शिखर पर है.
बदला लेने का वक्त आ गया है : कल्पना सोरेन
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच महीने तक हेमंत सोरेन जेल में रहे, आपके दादा जेल में रहे, इन पांच महीनों में जो दर्द मैंने सहा उससे ज्यादा तकलीफ आपने सही है. अब इस दर्द का बदला लेने का समय आ गया है, भाजपाइयों को झारखंड से बाहर भेजने का समय आ गया है. इनकी जमानत जब्त करवाने का वक्त आ गया है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा.
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को एक मामले में गिरफ्तार किया था. करीब 5 महीने तक जेल में रहने के बाद उन्हें झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं