विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

मुंबई में रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मुंबई शहर में 91.22 मिमी. बारिश हो चुकी है. मुंबई से सटे पालघर में भी देर रात से ही बारिश हो रही है. बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है, जिसके कारण मुंबई की रफ्तार थम सी गई है. कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है. जिससे ट्रेनें धीरे चल रही हैं. सुबह-सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी हो रही है. शुरुआती बारिश ने ही बीएमसी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है. बारिश के कारण ट्रेन प्रभावित होने से लोगों के रोजमर्रा कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है. कई ट्रनों के रूट भी बदलने पड़े. महानगर के कई इलाके में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं. गली-गली पानी के सिवा कुछ नहीं दिख रहा है. जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए तो कहीं मकान का हिस्सा भी गिर गया. मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई के लोगों की परेशानी फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है. मुंबई में आज पूरे दिन भारी बारिश के आसार हैं.        

         LIVE Updates of the Mumbai rains: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mumbai, Mumbai Rains, Mumbai Heavy Rains, Mumbai Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com