हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से 'जैसे को तैसा' की वकालत को लेकर निशाना साधा है. हरियाणा सरकार पहले भी प्रदर्शनकारी किसानों पर बल प्रयोग को लेकर कई विवादों में रह चुकी है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खट्टर वॉलियंटर ग्रुप को बढ़ाने की बात करते हुए दिख रहे हैं, उसमें वो कहते हैं कि "जैसे के लिए तैसा" की बात भी करते हैं. इसी वीडियो के आधार पर कांग्रेस ने निशाना साधा है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करके कहा है कि वीडियो को आधा काटकर फैलाया गया है.
हिंदी में जारी बयान में कहा गया है. 'अगर आप यह पूरा वीडियो देखेंगे तो समझ जाएंगे कि उन्होंने क्या कहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं की आंतरिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने और किसी भी गलत काम का कड़ा विरोध करने की बात कही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जोश के साथ, अनुशासन में रहते हुए काम करना होगा.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में खट्टर कहते हैं, 'कुछ नए किसान समूह हैं जो हाल ही में सामने आए हैं. हमें उनका समर्थन करना है.'
साथ ही वे कह रहे हैं, 'उत्तर और पश्चिम हरियाणा में किसानों को हथियारबंद गुटों को खड़ा करना चाहिए. 500-700-1000 लोगों के वॉलियंटर ग्रुप बनाकर लाठी उठाएं और फिर 'जैसे को तैसा' नीति का अपनाएं. परिणामों के बारे में चिंता न करें और अगर आप इसके लिए सलाखों के पीछे जाते हैं तो जमानत की चिंता न करें. आप एक बड़े नेता के रूप में बाहर आएंगे.'
मुख्यमंत्री एक समूह को संबोधित कर रहे थे जो उनके सरकारी आवास पर अनाज खरीद शुरू करने के लिए धन्यवाद देने के लिए आया था.
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हिंदी में ट्वीट किया है, 'भाजपा समर्थक लोगों को आंदोलनकारी किसानों पर लट्ठों से हमला करने, जेल जाने और वहां से नेता बनकर निकलने का आपका ये गुरुमंत्र कभी कामयाब नहीं होगा. संविधान की शपथ लेकर खुले कार्यक्रम में अराजकता फैलाने का ये आह्वान देशद्रोह है. मोदी -नड्डा जी की भी सहमती लगती है.
मा. खट्टर जी,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2021
भाजपा समर्थक लोगों को आंदोलनकारी किसानों पर लट्ठों से हमला करने, जेल जाने और वहाँ से नेता बनकर निकलने का आपका ये गुरूमंत्र कभी कामयाब नहीं होगा।
संविधान की शपथ लेकर खुले कार्यक्रम में अराजकता फैलाने का ये आह्वान देशद्रोह है।
मोदी -नड्डा जी की भी सहमती लगती है। pic.twitter.com/ZArlrRZYyw
एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा है, 'अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही हिंसा फैलाने, समाज को तुड़वाने और कानून व्यवस्था को खत्म करने की बात करेंगे, तो प्रदेश में कानून और सविंधान का शासन चल ही नहीं सकता. आज भाजपा के किसान विरोधी षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो ही गया. ऐसी अराजक सरकार को चलता करने का समय आ गया है.
अगर प्रदेश का मुख्य मंत्री ही हिंसा फैलाने, समाज को तुड़वाने और क़ानून व्यवस्था को ख़त्म करने की बात करेंगे, तो प्रदेश में क़ानून और सविंधान का शासन चल ही नही सकता।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 3, 2021
आज भाजपा के किसान विरोधी षड्यंत्र का भंडाफोड़ हो ही गया।
ऐसी अराजक सरकार को चलता करने का समय आ गया है। pic.twitter.com/kSgk8kiCUx
बता दें, हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आखिरी बार बल प्रयोग 28 अगस्त को किया था. हरियाणा पुलिस के किसानों पर लाठीचार्ज में करीब 10 लोग घायल हो गए थे. किसानों ने करनाल की ओर जाने वाले हाइवे को ब्लॉक किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं