विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

Gujarat Polls 2017 : EVM में गड़बड़ी की शिकायतें, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की- 10 खास बातें

पोरबंदर में कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने एक ईवीएम मशीन के वाईफाई से जुड़े होने की शिकायत दर्ज कराई है.

Gujarat Polls 2017 : EVM में गड़बड़ी की शिकायतें, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की- 10 खास बातें
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान हो रहा है
अहमदाबाद:
  1. निर्वाचन आयोग को मिली शिकायत में राजकोट पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में भी ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही गई है.
  2. पोरबंदर में कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने एक ईवीएम मशीन के वाईफाई से जुड़े होने की शिकायत दर्ज कराई है.
  3. चुनाव आयोग को कुछ स्थानों पर आचार संहिता के उल्लंघन की भी शिकायतें हैं.
  4. अहमद पटेल ने भरूच के अंकलेश्वर में वोट डालने के बाद कहा कि उन्होंने बदलाव लाने के लिए वोट डाला है. उन्होंने साथ ही गुजरात के लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया.
  5. पटेल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर पिछले चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए निशाना साधा.
  6. उन्होंने कहा, 'समाज के सभी वर्गों के लोग वोट डालने के लिए एकत्र हुए हैं, क्योंकि तीन सालों में भाजपा सरकार ने न तो केंद्र में कुछ किया है और न ही गुजरात में पिछले 22 सालों में कुछ किया है.'
  7. पहले चरण के चुनाव में 182 सीटों में से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान चल रहा है और इसमें 977 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
  8. आज हो रहे मतदान में प्रतिष्ठित उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (राजकोट-पश्चिम), कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी) और परेश धनानी (अमरेली) के भाग्य का फैसला होगा.
  9. गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 14 दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना 18 दिसंबर को होगी.
  10. गुजरात में कांग्रेस पिछले करीब 22 साल से सत्ता से दूर है और वह इस बार अपनी किस्मत पलटना चाहती है. उसने नोटबंदी और जीएसटी के अलावा भाजपा का 'खोखला विकास मॉडल' जैसे मुद्दे उठाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Assembly Polls 2017, Election Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com